Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान
    देश

    आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले ने भी डाला वोट

    मुंबई। महाराष्ट्र में पहले चरण की पांच संसदीय सीटों पर शुक्रवार सुबह से शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपना वोट डालने के बाद सभी से मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम मतदान के माध्यम से अगले पांच वर्षों के लिए अपने देश का भविष्य तय करते हैं। सरकार्यवाह सुनील जोशी, भैयाजी जोशी ने भी मतदाताओं से मतदान का आह्वान किया है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने रामटेक निर्वाचन क्षेत्र के कोराडी केंद्र पर मतदान किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उसी संकल्प को मजबूत करने के लिए आज वोटिंग की गई है। मुझे विश्वास है कि पहले चरण में विदर्भ की सभी सीटों पर भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को 51 फीसदी से अधिक वोट मिलेंगे। उन्होंने नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

    महाराष्ट्र में नागपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे और भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के साथ महल टाउन हॉल में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को इस वक्त वोट करना चाहिए। मेरा मानना है कि इस बार मतदान प्रतिशत जरूर अच्छा होगा। नितिन गडकरी ने बताया कि मुझे विश्वास है कि लोग विकास कार्यों के लिए वोट करेंगे और मैं यह चुनाव भारी मतों से जीतूंगा।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी और मांग के साथ मतदान किया और कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसी तरह कांग्रेस के नाना पटोले, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल सहित नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सुबह के समय मतदान का जोर अधिक था लेकिन दोपहर में काफी गर्मी की वजह से मतदान की रफ्तार कुछ कम हुई है।

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सुबह 7 से 11 बजे तक पांच सीटों पर महाराष्ट्र में 19.17 फीसदी मतदान हुआ है। रामटेक में 16.14 फीसदी, नागपुर में 17.53 फीसदी, भंडारा-गोंदिया में 19.72 फीसदी, गढ़चिरौली-चिमूर में 24.88 फीसदी और चंद्रपुर में 18.94 फीसदी मतदान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के चौंकाने वाले बयान पर किया समर्थन
    Next Article गांजा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा और एक लाख का जुर्माना
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा

      May 11, 2025

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version