Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

    adminBy adminApril 5, 2024Updated:April 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता नजर आया। एशियाई बाजार में भी आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

    ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमत में आई मजबूती की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स 530.16 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,596.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत टूट कर 5,145.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 227.29 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,050.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 38,619.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी नजर आई। हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,975.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,403.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 8,151.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 1,374.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,281.96 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 104 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,543 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,212.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 785.15 अंक यानी 1.97 प्रतिशत टूट कर 38,987.99 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 118.84 अंक यानी 0.71 प्रतिशत फिसल कर 16,606.26 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,715.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह
    admin

      Related Posts

      मॉडर्न डाइग्नोस्टिक की शानदार लिस्टिंग, आईपीओ निवेशकों को मिला मुनाफा

      January 7, 2026

      शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में, रिकवरी की कोशिश नाकाम

      January 7, 2026

      वॉल स्ट्रीट में जबरदस्त तेजी, डाउ जॉन्स पहली बार 49 हजार के पार

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले
      • झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
      • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार
      • रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
      • एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version