रांची। सांसद संजय सेठ रांची के विभिन्न इलाकों में सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। सरना स्थल में पूजा अर्चना कर लोगों को सरहुल की शुभकामना दी। कहा कि सरहुल प्रकृति के प्रति अनोखा प्रेम का पर्व है। जो समाज अपनी रीति-रिवाज, खान-पान को भूल गया, वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। हमें अपने आने वाली पीढ़ी को भी अपने पर्व और त्योहार में शामिल कर पर्व की महत्ता को बताने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ा सके।