-न्याय महारैली की सफलता पर झामुमो ने किया जोहार
-बसंत सोरेन की तबीयत ठीक नहीं
रांची। उलगुलान रैली को झामुमो ने सफल बताया है। महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसके लिए इंडी गठबंधन के घटक दलों का आभार व्यक्त करते हुए जनता को धन्यवाद दिया। वहीं कहा कि प्रभात तारा मैदान में जन सैलाब यह बताता है कि अब देश में परिवर्तन की बयार बन चुकी है। लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा राज से जनता मुक्ति चाहती है। उलगुलान न्याय महारैली में अब स्पष्ट हो गया है कि झारखंड का मूड क्या है। हम लोगों ने महसूस किया कि जन नेता हेमंत सोरेन के साथ हुई अन्याय को लेकर लोगों के अंदर आक्रोश है। भाजपा को समझ लेना चाहिए की जनता क्या चाहती है और बयानवीर को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। महारैली में मारपीट की जो घटना घटी वह अप्रत्याशित थी। लगता है कि भाजपा की तरफ से प्रायोजित किया गया था। भाजपा हताश और निराश होकर ऐसा काम किया है। मारपीट की घटना टारगेटेड थी, जो बीजेपी का कर्मकांड है। झामुमो की अगुआई में उलगुलान न्याय महारैली की आयोजन 21 अप्रैल को किया गया था। इस कार्यक्रम का पूरा जिम्मा जेएमएम को सौंपा गया था, लेकिन इंडी गठबंधन के इतने बड़े कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन की कार्यक्रम में अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ है। इसपर सफाई देते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गिरिडीह विधायक गांडेय में व्यस्त थे। बसंत सोरेन की तबीयत खराब हो गयी थी। इसकी वजह से यह दोनों लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version