Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को आसान बनाएगी यूपी भाजपा
    देश

    अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को आसान बनाएगी यूपी भाजपा

    adminBy adminApril 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 400 पार के लक्ष्य को आसान बनाने के लिए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस कर रही है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए उप्र की 80 लोकसभा सीटें मायने रखती हैं। इसलिए अबकी बार 400 पार के नारे को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में विशेष रणनीति के तहत काम कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद और पूर्वांचल में सुभासपा,अपना दल व निषाद पार्टी का साथ भी भाजपा को और मजबूती प्रदान कर रहा है।

    सिटिंग प्लान का अभिनव प्रयोग पहली बार

    उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने के लिए भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को बूथ से जोड़ने के लिए सिटिंग प्लान का अभिनव प्रयोग पहली बार किया। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में सिटिंग प्लान के तहत प्रत्येक कुर्सी पर अंकित बूथ नंबर पर संबंधित बूथ के अध्यक्ष को बैठाकर उसे यह अहसास कराया जाता है कि इस बूथ को जीतने की जिम्मेदारी उन पर है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बूथ अध्यक्षों पर पुष्प वर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की इस पहल का प्रयोग अब अन्य जिलों में भी हुआ। बूथ विजय का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता नियमित प्रवास के साथ बूथ पर सक्रियता के साथ सम्पर्क व संवाद कर रहे हैं।

    370 प्लस के लिए बूथ से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी को दी गयी जिम्मेदारी

    भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 370 अधिक वोट प्राप्त करने का जो लक्ष्य तय किया है, उसे हासिल करने के लिए पार्टी ने बूथ से लेकर केन्द्रीय स्तर के पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य बनाया है। बूथ समिति की मजबूत संरचना तथा सक्रियता संगठन की रणनीति को माइक्रोलेबल पर प्रभावी बनाती है।

    बूथ अध्यक्षों से सीधे बात कर रहे नरेन्द्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से नमो रैली को संबोधित कर रहे हैं। नमो रैली में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रभारियों को प्रधानमंत्री संबोधित करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ बूथ अध्यक्षों से सीधे टेलीफोन से वार्ता कर उनका मनोबल बढ़ाए हैं।

    धुंआधार प्रचार अभियान

    भाजपा जनसभाएं, रैलियां, नुक्कड सभाएं, गोष्ठियां, सम्मेलन सहित जनसम्पर्क के माध्यम से बार-बार और अबकी बार 400 पार का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कई जनसभाएं कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से घर-घर दस्तक दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी भाजपा का सबसे ज्यादा प्रचार हो रहा है। भाजपा पत्रक, पोस्टर व वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर हावी है।

    योगी मोदी का असर

    उत्तर प्रदेश में केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक हुई है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। इसका फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता को नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास है। मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित तमाम गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिला है। इसलिए प्रदेश की जनता को मोदी योगी पर विश्वास है।

    राम मंदिर का भी असर

    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज भव्य दिव्य राम मंदिर निर्माणाधीन है। आजादी के बाद से लगातार राम मंदिर मसले को सुलझाने के प्रयत्न हुए लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राम मंदिर मसले को उलझाये रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में ही सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मसले की सुनवाई हुई और रामलला के पक्ष में निर्णय आया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी विधिवत संपन्न हुआ। राम मंदिर के लिए हिन्दू समाज ने कई आन्दोलन भी किये हैं। आज जब रामलला विराजमान हो गए हैं तो इसका श्रेय जनता मोदी को दे रही है। निश्चित ही लोकसभा चुनाव में इसका लाभ भाजपा को अवश्य मिलेगा।

    सतत प्रवास व निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निचले स्तर तक सतत प्रवास कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इससे भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ पार्टी के अभियान व कार्यक्रमों को गति दे रहे हैं।

    प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतना है, और 80 सीटें जितने के लिए हम सभी को अपना बूथ जीतना है। भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनावों में मिले भाजपा के वोट में 370 अधिक वोट जोड़ना है।

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि सबको पता है कि 2014 के पहले उत्तर प्रदेश कैसा था, आज सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी से मुक्त हुआ है। बहन, बेटियां, घर, खेत खलिहान सुरक्षित हुए हैं। देश व प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण से पूरा देश आनंदित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ विकसित भारत की गारंटी दी है। यह मोदी जी की गारंटी ही यूपी में 80 सीटों पर विजय दिलायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुरादाबाद के बड़े उद्योगपति घराने के 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
    Next Article  पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, 20 झुलसे
    admin

      Related Posts

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version