Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य» पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, 20 झुलसे
    राज्य

     पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, 20 झुलसे

    adminBy adminApril 25, 2024Updated:April 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन के पास गुरुवार को पाल होटल में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जबकि 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग में झुलसे लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

    गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई और दर्जनों लोग उसमें फंस गए। गर्म पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बिल्डिंग के नीचे खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सबसे पहले दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियां मंगाई गईं। करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में फंसे 30 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस घटना में 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने 6 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

    सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि अबतक 6 लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हो चुकी है जबकि आग में झुलसे 20 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 लोगों को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत काफी नाजुक है।

    अग्निशमन विभाग की डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल बिल्डिंग और उसके आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटना पुलिस की टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअबकी बार 400 पार के लक्ष्य को आसान बनाएगी यूपी भाजपा
    Next Article लोकसभा चुनाव : नरेन्द्र मोदी 1 व 2 मई को करेंगे गुजरात का तूफानी दौरा, दो दिन छह सभाएं
    admin

      Related Posts

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version