रांची। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही उनसे पार्टी में बने रहने की अपील की। कहा कि यह समय पार्टी के लिए काफी संघर्ष और संकट का है। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता की पार्टी में जरूरत भी है। एक विचारधारा का भी बड़ा महत्व है। तीन दशक से अधिक समय से काम करने वाले नेताओं- कार्यकर्ताओं को अगर कहीं तकलीफ भी पहुंची है, तो भी यह समय पार्टी में बैठकर आपस में विचार विमर्श कर उसका समाधान निकालने की जरूरत है। पार्टी छोड़ना ना तो विकल्प है और ना ही कोई बहादुरी। कहा कि खुद भी पिछले दो वर्षों से एक व्यक्ति के द्वारा राजनीति के साथ-साथ व्यक्तिगत आघात का भी सामना किया, लेकिन पार्टी की नीतियों के साथ कभी समझौता नहीं किया। बड़े परिवार में विचारों का टकराहट हो सकता है, मनभेद भी हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हम अपने व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ या अहम में पार्टी को नुकसान पहुंचा दें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



