मणिपुर। मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक 2 सशस्त्र उपद्रवी समूहों के बीच एक बार फिर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की। गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कांगपोकपी जिले के मफौदाम पुलिस स्टेशन के तहत नोंगदाम कुकी के कम्मिनलाल लुफेंग(23) पुत्र पाओलेट लुफेंग और कांगपोकपी जिले के बोंगजांग गांव के कमलेंगसैट लुनकिम(22) पुत्र थांगखोमांग लुनकिम के रूप में की गई है।
बता दें कि थौबल जिले के हेइरोक और तेंगनौपाल के बीच दो दिन की क्रॉस फायरिंग के बाद इम्फाल पूर्वी जिले के मोइरंगपुरेल में फिर से हिंसा भड़क उठी। जिसमें कांगपोकपी और इम्फाल पूर्व दोनों के हथियारबंद उपद्रवी शामिल थे।