Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश में आम चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू
    देश

    देश में आम चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री मोदी का मतदाताओं से नया रिकार्ड बनाने का आग्रह

    -संघ प्रमुख ने नागपुर में डाला वोट, कहा-यह हम सबका कर्तव्य

    -आज 1625 उम्मीदवारों का भाग्य बंद हो जाएगा ईवीएम में

    नई दिल्ली। देश में आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। प्रथम चरण के चुनाव मैदान में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 1625 उम्मीदवार इस समर में हैं। चुनाव के प्रथम चरण के लिए हो रहे मतदान में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीट शामिल हैं।

    इनमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, असम और महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, त्रिपुरा की एक, जम्मू-कश्मीर की एक और छत्तीसगढ़ की एक सीट शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु की 39, मेघालय की दो, उत्तराखंड की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एक, मिजोरम की एक, नगालैंड की एक, पुडुचेरी की एक, सिक्किम की एक और लक्षद्वीप की सभी लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

    लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर कहा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें।”

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद वो अपनी उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए बाहर निकले। डॉ. भागवत ने कहा कि मतदान हम सबका कर्तव्य और अधिकार है। इसलिए आज मैंने सबसे पहला काम वोट डालने का किया ।

    मतदान शुरू होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक है। तैयारी वास्तव में दो साल पहले शुरू हुई थी। लगभग 16.86 करोड़ मतदाताओं वाले पहले चरण के मतदान के लिए लगभग 1.86 लाख मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधा का इंतजाम किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधमकी की शिकायतों के साथ बंगाल में तीन सीटों पर मतदान शुरू
    Next Article मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच गोलीबारी में दो लोगों की मौत
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version