Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोस चुनाव : द्वितीय चरण की आठ सीटों पर मतदान शुरू, 1.67 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि
    देश

    लोस चुनाव : द्वितीय चरण की आठ सीटों पर मतदान शुरू, 1.67 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि

    adminBy adminApril 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पश्चिम की आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हो गया है। पहले चरण में कम मत प्रतिशत को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं में वोट के प्रति जागरूकता अभियान को बढ़ाया है। मतदान के द्वितीय चरण में मतदेय स्थलों के कुछ बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लग गई हैं तो कई जगहों पर बूथ खाली हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। आठ लोकसभा सीटों में कुल 91 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 है।

    लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (अ0जा0), अलीगढ़ तथा मथुरा में सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम को छह बजे तक चलेगा। इसमें कुल 01 करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 मतदाता हैं, जिनमें 90 लाख 26 हजार 51 पुरुष मतदाता तथा 77 लाख 50 हजार 356 महिला मतदाता हैं। वहीं 791 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में (29 लाख, 45 हजार 487) तथा सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

    आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 91 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी गौतमबुद्धनगर और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में हैं तथा सबसे कम छह प्रत्याशी बुलंदशहर (अ.जा.) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। द्वितीय चरण में कुल 17704 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) तथा 7797 मतदान केन्द्र हैं। इन मतदेय स्थलों में से 3472 क्रिटिकल हैं।

    मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा तीन विशेष प्रेक्षक, आठ सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। उक्त के अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वी.वी. पैट तैयार किये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेकिंग के दौरान मकान मालिक, किरायेदार और पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
    Next Article रांची लोस सीट से बेटी को टिकट दिलाकर चौतरफा घिरे कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय
    admin

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version