रांची। झारखंड पुलिसकर्मियों के वेतन,  मजदूरी और संविदा भत्ते पर 3100 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है। यह आवंटन झारखंड पुलिस के 24 जिलों और जैप 4 के लिए किया गया है। इस संदर्भ में डीजीपी कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि इस राशि के निकासी और व्ययन पदाधिकारी सभी संबंधित कार्यालय के प्रधान या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी होंगे। इस राशि की निकासी संबंधित कोषागार से की जायेगी।

जानें किस जिले के लिए कितनी राशि हुई आवंटित :
– रांची : 478 करोड़
– गुमला : 83.16 करोड़
– लोहरदगा : 72.83 करोड़
– सिमडेगा : 90.61 करोड़
– खूंटी : 54.86 करोड़
– चाईबासा : 124.16 करोड़
– जमशेदपुर : 268.93 करोड़
– सरायकेला : 149.80 करोड़
– पलामू : 170.71 करोड़
– गढ़वा : 110.61 करोड़
– लातेहार : 97.75 करोड़
– धनबाद : 285 करोड़
– बोकारो : 166 करोड़
– हजारीबाग : 149.23 करोड़
– चतरा : 92.76 करोड़
– गिरिडीह : 140.31 लाख
– कोडरमा : 84.68 करोड़
– रामगढ़ : 55.23 करोड़
– दुमका : 80.97 करोड़
– देवघर : 95.11 करोड़
– साहिबगंज : 65.88 करोड़
– पाकुड : 45.54 करोड़
– जामताड़ा : 68.01 करोड़
– जैप-4 : 68.72 करोड़
– कुल : 3100 करोड़

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version