Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»युवती के अपहरण के बाद बवाल, आरोपित और युवती आजाद नगर से बरामद
    Jharkhand Top News

    युवती के अपहरण के बाद बवाल, आरोपित और युवती आजाद नगर से बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarApril 27, 2025Updated:April 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झिमड़ी गांव में युवती के अपहरण के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़
    सरायकेला। नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर युवती के अपहरण के बाद शनिवार देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित मोहम्मद तस्लीम अंसारी के घर और झिमड़ी बाजार की चार दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की।

    इस बीच, पुलिस ने आरोपित तस्लीम अंसारी और अपहृत युवती को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। वहीं, आगजनी और उपद्रव के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत शनिवार देर रात दल-बल के साथ झिमड़ी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार गत गुरुवार रात झिमड़ी गांव निवासी मोहम्मद तस्लीम अंसारी पर गांव की दूसरे समुदाय की एक युवती को हथियार के बल पर घर से उठाकर ले जाने का आरोप है। पीड़िता की मां ने नीमडीह थाना प्रभारी संत कुमार को लिखित शिकायत सौंपी थी। घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के लाठीचार्ज से भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते बाजार में दुकानों और आरोपित के घर में आग लगा दी गई। चांडिल एसडीपीओ के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

    पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया और अब तक आगजनी और उपद्रव में शामिल लगभग 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजे जाने की तैयारी है। वहीं, पुलिस ने आरोपित और अपहृत युवती को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है।

    गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है और लगातार गश्त कर रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंदिग्घ अवस्था में वृद्ध दंपति का शव बरामद
    Next Article कपड़े की दुकान में आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version