रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने डॉ सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी के रूप में डॉ एसपी सिंह का लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हिमालयन यूनिवर्सिटी, ईटानगर और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति के साथ उन्होंने सीआईटी, टाटीसिलवे के निदेशक और जेएन कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी।
पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान किया। उनकी ख्याति देशझ्रविदेश में थी।श्रद्धांजलि समारोह सभा में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र शाही मुंडा, सोहेल शाह, बनमाली मंडल, कौशिक चांद , डॉ मुकुंद मेहता सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।