Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ईद की सजावट के बहाने आदिवासियों पर हुआ हमला निंदनीय : जगदीश पाहन
    झारखंड

    ईद की सजावट के बहाने आदिवासियों पर हुआ हमला निंदनीय : जगदीश पाहन

    shivam kumarBy shivam kumarApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांके पिठौरिया के हेंठ बालू गांव में सरहुल शोभायात्रा पर हुए हमले को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश है। इस घटना पर समाज ने चिंता जाहिर की है। इस दौरान पाहन महासंघ के अध्यक्ष जगदीश पाहन ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि कांके के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेंठ बालू गांव में सरहुल जुलूस के दौरान हिंसा किया गया है। आदिवासी समुदाय की धार्मिक,आस्था और एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया है।

    कहा कि ईद की सजावट टूटने के बहाने आदिवासियों पर हमला किया गया और उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना ने आदिवासी समाज को गहरा आघात पहुंचाने का काम किया है और आदिवासी गांव के लोगों को डराने की कोशिश की गयी है। वहीं चंदर हलधर पाहन ने कहा कि विशेष समुदाय के लोगों ने जानबूझकर रवि पाहन, पाहन नगदेव, मनक पाहन और संदीप पाहन पर हमला किया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने झगड़ा को भड़काया और पारंपरिक सरना झंडे को भी फेंक दिया। यह हमला आदिवासी समाज की परंपराओं और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। वे इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से सरहुल शोभायात्रा पर घटना को अंजाम दिया, ताकि आदिवासियों को डराया और धमकाया जा सके। पीड़ित परिवारों ने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है। लेकिन प्रशासन की ओर से तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। पाहन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आदिवासी समुदाय इस हमले के खिलाफ एकजुट होकर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवक्फ विधेयक पर होगी एनडीए की अग्निपरीक्षा
    Next Article जीईएम ने वित्त वर्ष 2024-25 में बनाया रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version