रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को पार्टी के संविधान संशोधन समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में पेश होने वाले पार्टी के संविधान संशोधन के बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि झामुमो का महाधिवेशन 14 और 15 अप्रैल को होगा। महाधिवेशन में पार्टी के संशोधन किया जाएगा। इसे लेकर संविधान संशोधन समिति की बैठक में चर्चा की गई। साथ ही समिति ने पार्टी के कई प्रावधानों पर चर्चा की। साथ ही पार्टी के संगठन को और धारदार बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संविधान संशोधन समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सुदिव्य कुमार, योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद और विजय कुमार हांसदा शामिल हुए।