Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी, नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी
    बिजनेस

    घरेलू रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी, नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को जोर का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को नई दिल्‍ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस वितरण कंपनियों की ओर से घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उज्ज्वला योजना और सामान्य श्रेणी के घरेलू रसोई गैस के ग्राहकों दोनों के लिए एलपीजी की कीमत में इजाफा किया गया है।

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ” उज्जवला योजना के तहत अब 500 रुपये वाला सिलेंडर 550 रुपये में मिलेगा, जबकि अन्य ग्राहकों के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह एक ऐसा कदम है, जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा भी करेंगे। पुरी ने कहा कि हम प्रत्‍येक 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।

    एलपीजी की कीमत में इस बढ़ोत्‍तरी के बाद सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत राजधानी नई दिल्‍ली में अब 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। इसी तरह उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-पाकिस्तान बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article पेट्रोल-डीजल मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर महंगा होगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं

      June 1, 2025

      इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान

      May 31, 2025

      दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version