Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शिक्षा मंत्री ने 224 चौकीदारों को दिया नियुक्ति पत्र
    झारखंड

    शिक्षा मंत्री ने 224 चौकीदारों को दिया नियुक्ति पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarApril 9, 2025Updated:April 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ने चौकीदार के 224 रिक्त पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे उत्साह से झूम उठे। उन्होंने एक स्वर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    मंत्री रामदास सोरेन ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने लिए लगातार प्रयासरत है। सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है, और सरकार के संकल्प का ही परिणाम है कि आज 224 युवाओं को चौकीदार पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करें और प्रशासन को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा ही समाज में बदलाव ला सकती है।

    विधायकों और गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं
    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चौकीदारों की नियुक्ति को सरकार की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सबसे निचली इकाई के रूप में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आशा जताई कि नवचयनित युवा अपने पद के प्रति न्यायसंगत कार्य करेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।

    बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

    पोटका के विधायक संजीव सरदार ने नवचयनित चौकीदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

    इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैन साहित्य भारत के बौद्धिक गौरव की रीढ़ रहा है: प्रधानमंत्री
    Next Article मंजिल पर पहुंच सकेगी राहुल की बिहार एक्सप्रेस!
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version