Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश में चुनाव दिसंबर या अगले साल जून तक संभवः मोहम्मद यूनुस
    दुनिया

    बांग्लादेश में चुनाव दिसंबर या अगले साल जून तक संभवः मोहम्मद यूनुस

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख और मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस ने कल यहां ब्रिटेन की व्यापार दूत बैरोनेस रोजी विंटरटन के साथ स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में चर्चा की। यूनुस ने इस दौरान कहा कि देश में अगले संसदीय चुनाव इस वर्ष दिसंबर या अगले साल जून में कराए जा सकते हैं।

    द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, प्रो. मोहम्मद यूनुस ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतरिम सरकार किस हद तक सुधार लागू करेगी। यदि राजनीतिक दल छोटी सुधार प्रक्रिया पर सहमत होते हैं तो चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं। यदि अधिक व्यापक सुधार का रास्ता चुना जाता है तो चुनाव अगले साल जून तक हो सकते हैं। यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि उन्होंने पहले कहा था कि चुनाव दिसंबर या अगले साल मार्च तक कराए जा सकते हैं।

    प्रो. यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश अपने इतिहास में परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है। यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण समय है। अंतरिम सरकार संस्थानों के पुनर्निर्माण और प्राथमिकताओं को नया आकार देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस बैठक में दोनों नेताओं ने शिक्षा, कपड़ा उद्योग, रक्षा और विमानन सहित रणनीतिक सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर भी चर्चा की।

    अंतरिम सरकार प्रमुख यूनुस ने इसके बाद संवैधानिक सुधार पहल के प्रमुख अली रियाज के साथ भी बैठक की। यूनुस इन दिनों देश में प्रमुख संस्थानों के पुनर्निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से व्यापक सुधार एजेंडे का नेतृत्व कर रहे हैं। छह प्रमुख सुधार आयोग सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। इस पर राष्ट्रीय सहमति के लिए राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में आतंकवादियों ने पुलिस वैन को बनाया निशाना, हमले में तीन की मौत
    Next Article अमेरिका की ओपनएआई ने एक्सएआई के मालिक मस्क के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version