Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत ने साहिबगंज को दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात, ताला मरांडी का झामुमो में किया स्वागत
    Top Story

    सीएम हेमंत ने साहिबगंज को दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात, ताला मरांडी का झामुमो में किया स्वागत

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025Updated:April 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को शहीद सिदो कान्हू की जयंती पर भोगनाडीह पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ गांडेय विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। दोनों ने शहीद सिदो कान्हू और फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम ने शहीद के वंशजों से भी मुलाकात की और सभी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट किया।

    शहीद सिदो कान्हू को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां आयोजित सरकारी कार्यक्रम में सीएम हेमंत शामिल हुए। जहां सीएम और उनकी पत्नी का सांसद विजय हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक एमटी राजा समेत अन्य ने स्वागत किया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल से 314279 लाभुकों के बीच 130 करोड़ 92 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही 437 करोड़ 85 लाख की कुल 507 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

    सीएम ने पशुपालन विभाग द्वारा 16 एटीएम, बीटीएम, समाज कल्याण विभाग द्वारा 14 सेविका-सहायिका, शिक्षा विभाग द्वारा दो शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा कन्यादान योजना के तहत 100 लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 20 लाभुकों को ट्राइसाइकिल दी गयी। मंईयां सम्मान योजना के 191315 लाभुकों के खाते में राशि भेजी गयी।

    क्या कहा सीएम ने
    इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमारी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। चुनाव में जो वादा किया था, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर निर्णय लिया है। कई स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। राजमहल से साहिबगंज के मानिकचक तक गंगा पर पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। आने वाले दिनों में झारखंड अन्य राज्यों की तुलना में अगली श्रेणी में खड़ा होगा।

    ताला मरांडी झामुमो में शामिल
    सिदो कान्हू जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सीएम ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने से पहले ताला मरांडी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के कारण मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेवल पुरातन नहीं, बल्कि प्रगतिशील भी बन चुकी है काशी: नरेन्द्र मोदी
    Next Article सरकार ने डेढ़ साल बाद बुलायी टीएसी की बैठक, छायेगा सीएनटी और पेसा का मुद्दा
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version