Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘ग्राउंड जीरो’ को दर्शकों ने किया नजरअंदाज, बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार
    मनोरंजन

    ‘ग्राउंड जीरो’ को दर्शकों ने किया नजरअंदाज, बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। 25 अप्रैल को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ को लेकर शुरुआत में दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला था, लेकिन बाद में यह उत्साह ठंडा पड़ गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। हालांकि, वीकेंड के दौरान इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली, लेकिन चौथे दिन आते-आते ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का कारोबार लाखों में सिमटकर रह गया है।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ ने अपने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को सिर्फ 70 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1.90 करोड़, और तीसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म के लिए यह आंकड़े निराशाजनक कहे जा सकते हैं। शुरुआती उत्साह के बावजूद ‘ग्राउंड ज़ीरो’ दर्शकों को बड़े पैमाने पर खींचने में असफल रही है।

    ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है, जो इससे पहले रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘छत्रीवाली’ के लिए पहचाने जाते हैं। यह फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने साल 2003 में एक बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व किया था, जिसमें कुख्यात आतंकवादी गाजी बाबा (उर्फ राणा ताहिर नदीम) मारा गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा में सक्रिय रहे नक्सली समर्थक चार दिन की एनआइए रिमांड पर
    Next Article आगे बढ़ने और आगामी मुकाबलों पर ध्यान देने की जरूरत: हर्षित राणा
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version