Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पत्नी और दो बच्चों के हत्या मामले में पति गिरफ्तार
    Top Story

    पत्नी और दो बच्चों के हत्या मामले में पति गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 3, 2025Updated:April 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। जिले में दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित पति चारो हेम्ब्रम शामिल है। गुरुवार को एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने इस बाबत कहा कि हत्यारे ने पहले तीनों को घर के अंदर ही काफी बेरहमी से पीटा। पति से जान बचाने के लिए जब पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली तो पति ने रास्ते में रोककर अपनी नौ साल की बेटी को तालाब के चट्टान पर पटक दिया और फिर तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इसके बादआरोपित ने अपने मासूम बेटे और पत्नी की भी जान ले ली ।

    एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपित पति ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी से संबंध था। जिसकी जानकारी उसे लगातार मिल रही थी। ऐसे में घटना के दिन शाम पांच बजे वह अपने तीन साथियों के साथ पत्नी को यह कहकर घर से निकला कि वह काम करने जा रहा है। फिर तीनों साथियों ने ताड़ी पीने के बाद

    चारो हेम्ब्रम ने अपनी बाइक दोनों साथियों को दे दिया कि और वहीं से अपनी भाई की बाइक लेकर वापस अपने घर लौट आया। वारदात की रात में वापस घर आया तो उसने देखा कि घर के अंदर उसकी पत्नी के साथ चचेरा भाई है। यहां चचेरे भाई के साथ नोक झोंक हुई। फिर चचेरा भाई चला गया। इसके बाद पति ने दरवाजा बंद कर दिया और पत्नी के साथ दोनों बच्चों की पिटाई की । एसडीपीओ का कहना है कि मृतका के घर के अंदर मारपीट के भी साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में दो अन्य लोगों पर भी आरोप लगा है, उसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मामला जिला के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र का है। गांव के रहने वाले एक महिला और दो बच्चों का शव दो दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के पनियाय गांव के तालाब के पास मिली थी। इनमें 29 वर्षीय महिला, नौ वर्ष की बालिका और छह वर्ष का बालक शामिल था ।घटना के बाद महिला के भाई ने थाना में लिखित शिकायत देते हुए अपने जीजा के अलावा अन्य दो सुनील हेंब्रम, मंझलू हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार
    Next Article कल्याण गुरुकुल के 24 छात्रों को मिली नौकरी, संस्थान में दी गई विदाई
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version