Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जयपुर हिट एंड रन केस : अब तक तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने जलाए टायर, छोटी चौपड़ व आस-पास के बाजार बंद
    देश

    जयपुर हिट एंड रन केस : अब तक तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने जलाए टायर, छोटी चौपड़ व आस-पास के बाजार बंद

    shivam kumarBy shivam kumarApril 8, 2025Updated:April 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आरोपी उस्मान है कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष, पद से हटाया गया, गिरफ्तार
    जयपुर। जयपुर हिट एंड रन केस में अब तक तीन की मौत हो गई है। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बवाल कर दिया। भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की ओर से मंगलवार को नाहरगढ़ पुलिस थाने का घेराव किया गया। लोगों द्वारा गणगौरी बाजार व आस पास के बाजारों को बंद करा दिया गया। छोटी चौपड़ पर गुस्साए लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जगह जगह टायर जल दिए गए। पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी अलर्ट माेड पर है। जयपुर पुलिस ने कार ड्राइवर उस्मान खान के खिलाफ गैर इरादान हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी उस्मान खान को जिला उपाध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी से निलंबित कर दिया है।

    सोमवार रात हुए इस हादसे में नाहरगढ़ रोड निवासी ममता कंवर (50), लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (37) की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह लाेगाें का आक्राेश फूट पड़ा। मृतकाें के परिजन और स्थानीय लोग नाहरगढ़ थाने के सामने धरने पर बैठे गए और पचास लाख रुपये के मुआवजे और प्रत्येक पीड़ित परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। हवा महल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि भाजपा और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। भाजपा और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की ओर से नाहरगढ़ पुलिस थाने के बाहर घेराव किया गया है। लोगों की ओर से गणगौरी बाजार व आस पास के बाजारों को बंद करा दिया गया है। बाजारों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। आसपास के सभी पुलिस थानों की फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि एसयूवी को शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला उस्मान खान (62) चला रहा था। घटना के समय वह नशे में था। उसका एसयूवी पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन ने नाहरगढ़ थाने के पास लगभग 500 मीटर तक जो भी सामने आया, उसे रौंदता चला गया। ड्राइवर ने पहले संतोषी माता मंदिर के पास एक स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। कार थाने के बाहर खड़े वाहनों से भी टकराई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार को तब रोका जब वह मुख्य दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एक संकरी गली में फंस गई। कार चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

    हादसे में घायल हुए लोगों में वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और अवधेश पारीक (37) शामिल हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य सभी का सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के बेड बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांप्रदायिक विभाजन के जरिए बुनियादी मसलों से भटकाया जा रहा ध्यान : मल्लिकार्जुन खरगे
    Next Article यूएई के रक्षा मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version