रांची। राजधानी रांची में हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में भाई के साथ नहाने गयी बच्ची की डूबने से मौत हो गयी है। मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू गांव का है। यहां बच्ची अपने भाई के साथ नहाने तालाब में गयी थी। तभी वह तालाब में डूब गयी और उसकी मौत हो गयी। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ घर के पास ही स्थित तालाब में नहाने गयी थी। इसी दौरान बहन तालाब में डूबने लगी। इसी बीच बच्ची के भाई ने जब देखा कि कोई भी दिखायी नहीं दे रहा है। तब वह दौड़ते हुए पिता के पास गया। पिता ने बेटी के शव को तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता दिलीप यादव बस ड्राइवर हैं। हरमू में यह परिवार कई सालों से रह रहा है। बच्ची की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। सूचना पर सुखदेव नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version