Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ट्रंप के टैरिफ के पहले ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ट्रंप के टैरिफ के पहले ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करने के बाद मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के मुताबिक आज रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हो जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक रेसिप्रोकल टैरिफ देर रात लागू होंगे। इस टैरिफ के लागू होने के पहले दुनिया भर के निवेशकों की नजर नई अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी और ग्लोबल मार्केट पर उसके पड़ने वाले असर पर टिकी हुई है। इसी आशंका की वजह से दुनिया भर के बाजारों में असमंजस का माहौल बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद निचले स्तर से रिकवरी करके बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,633.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 150.60 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,449.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 41,955.51 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के कारोबार के बाद मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,634.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.09 प्रतिशत उछल कर 7,876.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 376.49 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 22,539.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशिया में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। इंडोनेशिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज भी कोई बदलाव नहीं है। अभी तक के कारोबार में स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत टूट कर 3,958.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,513.63 अंक के स्तर तक पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 21,279.02 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 103 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,389 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत उछल कर 1,171.71 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,647.25 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,220.15 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,356.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाल कैदियों के फरार होने की घटना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक : बाबूलाल
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 28, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 28, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version