Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जुलूस के दौरान घंटों बिजली नहीं काटने के हाइकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक
    झारखंड

    जुलूस के दौरान घंटों बिजली नहीं काटने के हाइकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

    shivam kumarBy shivam kumarApril 4, 2025Updated:April 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने जुलूस के दौरान घंटों बिजली नहीं काटने के हाइकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार बिजली काट सकती है, लेकिन इस दौरान कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होगा। कोर्ट ने कहा है कि जुलूस के मद्देनजर कम समय के लिए बिजली काटी जाये। साथ ही अस्पताल समेत दूसरी जरूरी सेवा वाली संस्थाओं में बिजली आपूर्ति प्रभावित ना हो।

    सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के एमडी से अंडरटेकिंग भी मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। यह जानकारी झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। दरअसल, झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की खंडपीठ ने 1 अप्रैल को सरहुल के जुलूस के दिन अलग-अलग इलाकों में 5 से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने पर आपत्ति जतायी थी। स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा था कि बिजली आपूर्ति रोकने से बुजुर्ग, मरीज, गर्भवती महिलाएं, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र, छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है। जवाब में महाधिवक्ता की तरफ से कहा गया था कि साल 2000 में जुलूस का झंडा बिजली तार के संपर्क में आने की वजह से 29 लोगों की मौत हो गयी थी। इसी वजह से सुरक्षा के मद्देनजर बिजली काटनी पड़ती है।

    महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपनी दलील में यह भी कहा था कि 6 अप्रैल को रामनवमी का जुलूस निकलना है। इसी तरह 6 जुलाई को मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। इन दोनों दिन बिजली आपूर्ति रोकने की जरूरत पड़ेगी। इसपर खंडपीठ ने कहा कि घंटों आवश्यक सेवा को नहीं रोका जा सकता। इसलिए जुलूस के दौरान झंडे के खंभों की ऊंचाई छोटी की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि मौसम खराब होने या अन्य जरूरी आपात स्थिति में ही बिजली काटी जानी चाहिए।

    फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाइकोर्ट के आदेश पर स्टे लगाने से प्रशासन को बड़ी राहत मिली है क्योंकि झारखंड के अलग-अलग शहरों में रामनवमी का भव्य जुलूस निकलता है। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग पारंपरिक हथियारों के साथ शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। अलग-अलग महावीर मंडल भव्य महावीरी पताका निकालते हैं। इस वजह से बिजली काटना बेहद जरूरी हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामनवमी को लेकर नगर निगम की बैठक, कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रखने का निर्देश
    Next Article पुलिस ने रामनवमी से पहले ड्रोन से किया छतों का निरीक्षण, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे जवान
    shivam kumar

      Related Posts

      दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

      September 9, 2025

      गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी श्रीकांत गिरफ्तार

      September 9, 2025

      जमशेदपुर में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      • उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने डाला पहला वोट, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version