रांची। राजधानी रांची में बारिश होने से शुक्रवार को तापमान में पिछले 24 के भीतर तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अन्य जिलों में भी बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में तापमान 40 से घटकर 36 डिग्री, डालटेनगंज में तापमान 40 से घटकर 38.8 डिग्री, बोकारो में 36.5 से घटकर 26.5 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री से घटकर तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी राज्य के पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, गिरिडीह,दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ में कहीं- कहीं गर्जन और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को रांची में तापमान 32.2, जमशेदपुर में 36, डालटेनगंज में 38.8 डिग्री और बोकारो में तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version