राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस किसके साथ है?
देश के साथ या फिर पाकिस्तान के साथ?
रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये हालिया आतंकी हमले के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस की पोस्ट में एक सर तन से जुदा वली तस्वीर साझा किया है, तस्वीर साझा कर लिखा है जिम्मेदारी के समय गायब।
इस पोस्ट पर अब भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे सर तन से जुदा जैसे कट्टरपंथी विचारों को उकसाने वाला बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का गंभीर आरोप लगाया है।
मरांडी ने कहा, जब-जब देश के साथ खड़े रहने की बारी आती है, तब-तब कांग्रेस हमेशा देश विरोधियों के साथ खड़ी नजर आती है। कांग्रेस आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लिए सर तन से जुदा जैसे कट्टरपंथी विचारों का इस्तेमाल कर रही है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भी कांग्रेस की इस विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं। राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिये कि कांग्रेस किसके साथ है — भारत के साथ या पाकिस्तान के साथ? हालांकि कांग्रेस की ओर से इसपे कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।