रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल
-पहले 3 मई को आयोजित थी कांग्रेस की रैली
रांची। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली की पूर्व निर्धारित तिथि में फेरबदल किया गया है। मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि रांची में 3 मई को राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इसकी तिथि में फेरबदल किया गया है। अब यह रैली 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान, रांची में होगी। रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। श्री महतो ने कहा कि रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक भी होगी जिसमें मल्लिकार्जुन एवं केसी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय है कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी होगी। यह गौरवपूर्ण क्षण होगा। झारखंड में संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में उत्साह है। अपने अधिकारों के प्रति जनता जागरूक है, संविधान रक्षा की इस लड़ाई में पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी है। कांग्रेस आम लोगों के अधिकारों का दमन नहीं होने देगी। संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी।

संवाददाता सम्मेलन में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, मुख्य प्रवक्ता किशोर शाहदेव, सोनाल शांति भी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version