नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मनोज कुमार सिन्हा को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।सीबीआई के अनुसार, यह मामला 16 अप्रैल 2012 को बीएसएनएल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप था कि एसबीआई की शिलांग मुख्य शाखा से बीएसएनएल के खाते से 60.86 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। मामले में संजीव कुमार राय समेत कई लोगों पर आरोप लगे थे।सीबीआई ने 2013 में पहला आरोपपत्र दाखिल किया। बाद में 2021 में पूरक आरोपपत्र दायर कर मनोज कुमार सिन्हा समेत अन्य फरार आरोपियों को शामिल किया गया। मनोज सिन्हा लगातार जांच से बचता रहा और उसे फरार घोषित कर दिया गया था। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए थे।CBI की टीम ने तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य सूचनाओं के आधार पर आरोपी को बिहार के पटना से 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मनोज कुमार सिन्हा को ट्रांजिट वारंट के जरिए पटना से शिलांग ले जाया जाएगा, जहां उसे विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा।यह गिरफ्तारी CBI की लंबे समय से चल रही फरार आरोपियों की तलाश मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version