सुपौल। जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 137.375 लीटर नेपाली देशी और विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसमें शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version