हुगली। हुगली जिले के गोघाट में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए जोरदार प्रचार अभियान चलाया। शनिवार को पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में गोघाट के बेतरा इलाके में वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। जानकारी के अनुसार, वे हेलीकॉप्टर से बेतरा पहुंचे और वहां से खुली गाड़ी में सवार होकर बदनगंज बस स्टैंड तक रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे इलाके में भाजपा के झंडे, बैनर और नारों से माहौल गूंज उठा।

रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडाराज और भ्रष्टाचार का अंत होगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version