-108 बटुकों ने शंखनाद किया, 14 किमी के रोड शो में फूल बरसाये
वाराणसी। काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा करायी, माला पहनायी और त्रिपुंड लगाया। मोदी मंदिर से बाहर निकले, तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया। प्रधानमंत्री 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर में प्रधानमंत्री बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की। इससे पहले, प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आये। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाये गये। मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, वह कहीं रुके नहीं। काशी से प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना हो गये। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले, मोदी नवंबर 2025 में काशी आये थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version