सिमडेगा। सिमडेगा जिले में पुलिस विभाग के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, सदर थाना का प्रभारी थानेदार सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है।

साथ ही, सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र मुर्मू, जो पूर्व में कुरडेग थाना में तैनात थे, उन्हें बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में एसआई विद्यासागर चौरोसिया को पुलिस केंद्र सिमडेगा से स्थानांतरित कर कुरडेग थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, एसआई सच्चिदानन्द गुप्ता को पुलिस केंद्र से गिरदा ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में भेजा गया है। इस दौरान, पुलिस निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा अंचल से थाना प्रभारी, सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version