रांची। राजधानी के गोंदा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। परिवार वाले किसी शादी समारोह में गए हुए थे, तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कीमती जेवरात व नकदी उड़ा ले गए।
सोमवार की सुबह जब परिवार शादी से लौटा, तो उसके होश उड़ गए। गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गोंदा थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, परिवार अभी यह आकलन कर रहा है कि कितने जेवरात और नगदी की चोरी हुई है। अभी तक थाने में कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए तकनीकी मदद ले रही है और इलाके में पैरवी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस की टीम फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के प्रयासों में जुटी है।



