Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»असम में तीन तलाक पाने वाली महिलाओं को मिलेगी पेंशन
    देश

    असम में तीन तलाक पाने वाली महिलाओं को मिलेगी पेंशन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: असम सरकार तीन तलाक पाने वाली मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद देने जा रही है। यह मदद पेंशन देकर की जाएगी।

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा, ‘तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के लिए रोजगार की संभावना बढ़ाने के लिए उन्हें कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने का प्रावधान होगा। अंतरिम तौर पर तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को पारिवारिक पेंशन दी जाएगी।’

    उन्होंने यह भी इशारा दिया कि लड़की पैदा होने या अन्य किसी सतही आधार पर महिला को छोड़ने या तलाक देने जैसे मामले को दंडनीय अपराध बनाने के लिए कानून भी बनाया जाएगा।

    रिपोर्ट के अनुसार तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को अंतरिम पेंशन के लिए जनसंख्या नीति के प्रारूप में प्रावधान जोड़ा जाएगा।इसके अलावा इसमें अन्य बदलाव भी किए जाएंगे। इनमें इसका नाम बदलकर जनसंख्या और महिला सशक्तिकरण नीति करना भी शामिल है।

    यही नहीं, राज्य सरकार असम के विधायकों और सांसदों के लिए दो बच्चों की शर्त को अनिवार्य बनाने के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने जा रही है।

    असम सरकार ने बीते महीने नौ तारीख को जनसंख्या नीति का प्रारूप जारी किया था। इसके तहत दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों के चुनाव लड़ने और सरकारी नौकरियों में जाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, गुरुवार को असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ खास मामलों में तीसरे बच्चे के जन्म की छूट दी जाएगी।

    इनमें जुड़वां बच्चे होने, बच्चे की मौत होने और बच्चों की ओर से माता-पिता को छोड़ देने जैसी विशेष परिस्थितियां
    शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGSAT-9 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, भारत समेत छह पड़ोसी देशों को होगा लाभ
    Next Article शिकंजा: गृह मंत्रालय ने AAP को भेजा नोटिस, 16 मई तक विदेशी चंदे का मांगा ब्यौरा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

    May 11, 2025

    कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

    May 11, 2025

    वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

    May 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
    • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
    • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
    • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
    • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version