Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»लोहरदगा डीएसपी को शो-कॉज
    रांची

    लोहरदगा डीएसपी को शो-कॉज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 10, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को लोहरदगा डीएसपी को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। इसके लिए उन्होंने एसपी को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। इसमें उन्होंने पूछा है कि मसमानो के 20 वर्षीय कंगल भगत के लापता हुए आठ माह बीत गये, परंतु अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं तलाश सकी। इस मामले में इतनी लापरवाही क्यों बरती गयी। वर्णवाल मंगलवार को सूचना भवन सभागार में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान 11 शिकायतों की समीक्षा की गयी।

    लापरवाही बरतनेवाले अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश
    लातेहार जिले में नगर पंचायत चुनाव-2013 में जिला निर्वाचन शाखा को स्टेशनरी की आपूर्ति की गयी थी। इस मद में बिल का भुगतान चार साल बाद भी नहीं किया गया। इससे नाराज वर्णवाल ने इस देरी के लिए जिला निर्वाचन शाखा के जिम्मेदार पदाधिकारी को चिह्नित कर निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने के कारण उन्हें भी शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के नोडल पदाधिकारी को इस संदर्भ में मंगलवार की शाम तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।

    सप्ताह भर में सौंपे नियुक्ति पत्र
    वर्णवाल ने गुमला के वार्ड नंबर-11 निवासी अशोक कुमार महतो की नक्सली मुठभेड़ में हुई हत्या के मामले में आश्रित को सप्ताह भर में नियुक्ति पत्र सौंपने का आदेश दिया। वर्ष 2012 में नक्सलियों ने इनकी हत्या कर दी थी। इसके अलावा खूंटी के कुमरडीह निवासी जयमसीह होरो के 22 वर्षीय पुत्र सुसारान होरो की नक्सलियों ने 3 फरवरी 2016 को हत्या कर दी थी। इस मामले में आश्रित को एक लाख रुपये अनुदान राशि का भुगतान कर दिया गया है। वर्णवाल ने एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र सौंपने का आदेश दिया।

    खराब प्रदर्शन करनेवाले नोडल पदाधिकारियों को शो-कॉज
    मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों के निष्पादन के मामले में गोड्डा राज्य में 24वें पायदान पर है। इससे नाराज सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला नोडल पदाधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी किया। इसमें उनसे पूछा गया है कि लगातार निर्देश के बावजूद जिले के प्रदर्शन में सुधार क्यों नहीं हो रहा है। पाकुड़ के नोडल पदाधिकारी को प्रदर्शन में सुधार के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गयी है। मुख्यमंत्री के सचिव ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं ऊर्जा विभाग के नोडल पदाधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी किया। इनसे पूछा गया है कि विभागीय स्तर पर लंबित शिकायतों के निपटारे में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है? शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारयों के खिलाफ उनके द्वारा अब तक कार्रवाई की अनुशंसा क्यों नहीं की गयी।
    उन्होंने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के नोडल पदाधिकारी से कहा कि तीस विभागों में इसका प्रदर्शन सबसे खराब है। लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें। ऊर्जा विभाग के नोडल पदाधिकारी को लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लंबित शिकायतों के शीघ्र निबटारे को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। इसमें शिकायतों को श्रेणी में बांटकर त्वरित निपटारे को कहा गया। इस दौरान 15 दिनों में लंबित शिकायतों को निष्पादित करने का निदेश दिया गया। मौके पर विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्र मौजूद थीं।

    सर्टिफिकेट केस कर करें गिरफ्तार
    धनबाद जिले के जोड़ापोखर पैक्स से ऋण लेने के बाद उसे लौटाया नहीं जा रहा है। पदाधिकारियों ने अपने-अपने रिश्तेदारों के बीच भी ऋण का वितरण किया है। इससे जुड़े करीब 400 मामले हैं। सीएम के सचिव ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसके लिए टीम गठित करने और सर्टिफिकेट केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में ऋण की वसूली की जाये, ताकि जमाकर्ताओं को शीघ्र राशि दी जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांस्कृतिक संबंध: इस देश के बच्चों को पढ़ाया जाता है रामायण-महाभारत
    Next Article वीआइपी और आम लोगों में फर्क करता है नगर निगम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में जारी है कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

    January 17, 2026

    ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक

    January 16, 2026

    झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बीजापुर के जंगलों में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी
    • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, खूंटी में सड़कें जाम
    • एनटीपीसी हाईवा की चपेट में महिला की मौत, सड़क जाम
    • झारखंड में जारी है कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version