रामपुर में छेडछाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सपा नेता आजम खान की प्रतिक्रिया में विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि लड़कियों को भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो। आजम खान ने यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार हुए, हत्या-लूट हुई, इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हादसे के बाद हर शख्स को कोशिश करनी चाहिए कि अपने घर की औरत को वो घर में रखें।
गौरतलब है कि छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये जा रहे हैं। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर फेसबुक में डाल दिया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है वीडियो कब का है। वीडियो में एक सुनसान सड़क पर 5-6 मनचलों ने वहां से गुजरने वाली दो लड़कियों को पकड़ लिया। वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि लड़कियां लड़कों के चंगुल से छूटने के लिए उनके सामने गिड़गिड़ा रही थीं। उधर पूरे घटना को लेकर यूपी प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।
इस सिलसिले में एक शख्स की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।