जयनगर: प्रखंड के कोडरमा थर्मल पावर प्लांट केंद्र (केटीपीपी बांझेडीह) में मंगलवार को दूसरे दिन भी ऐश पौंड का सर्वे का कार्य नहीं हो सका। जिला प्रशासन व डीवीसी ने करियावां के विस्थापित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी रहा है। करियावां के विस्थापितों की एक बैठक डीवीसी द्वारा अधिकृत भूमि पर की गयी। जिसकी अध्यक्षता कौलेश्वर सिंह व संचालन विक्की राणा ने किया। महिलाओं ने भी विरोध किया। जिसका नेतृत्व प्रमिला देवी ने किया। डीवीसी ने हम लोगों की जमीन लेने के समय आश्वासन दिया था कि करियावां गांव में टाउनशीप व अस्पताल बनाया जायेगा। कार्यक्रम को पोखराज राणा, धानेश्वर यादव, बिहारी यादव, मोफदी अंसारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर राम चरित्र राणा, लक्ष्मण, अभय सिंह, अवधेश राणा, सेरुना खातुन, सकीना खातुन, रहीना खातुन, सावित्री देवी, बालमति देवी, इन्दु देवी, विन्दु देवी, कुसुम देवी आदि दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ चन्देश्वर सहित पुलिस कर्मी कई घंटों तक घटना स्थल पर डटे रहे मगर ग्रामीणों के विरोध के कारण ऐश पौंड के सर्वे का कार्य नहीं पाया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



