Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चेतावनी: ईरान आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक
    Top Story

    चेतावनी: ईरान आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 8, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ईरानी सेना के प्रमुख ने आज पाकिस्तान को चेतावनी दी कि यदि सीमा पार हमलों के लिए जिम्मेदार सुन्नी आतंकवादियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह उनके पाकिस्तानी शिविरों को नष्ट कर देगा। सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी के हवाले से कहा,’हम इस स्थिति को जारी रखने को स्वीकार नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा,’ हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी अधिकारी सीमाओं को नियंत्रित करें, आतंकवादियों को गिरफ्तार करें और उनके शिविरों को बंद करें।’

    बाकरी ने कहा, ‘अगर आतंकवादी हमले जारी रहें तो हम उनके पनाहगाहों पर हमले कर देंगे, चाहे वे जहां भी हों।’ ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान का दौरा किया और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से सीमा सुरक्षा में सुधार के लिए कहा। पाकिस्तान ने ईरान को आश्वस्त किया कि वह अपनी सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करेगा।

    गौरतलब है कि गत माह सुन्नी आतंकवादियों ने ईरानी सीमा सुरक्षा के दस गार्डों की हत्या कर दी थी। ईरान के मुताबिक जैश अल अदल नामक सुन्नी आतंकवादी संगठन समूह ने पाकिस्तान के भीतर से लंबी दूरी तक गोली दागने की क्षमता वाली बंदूकों की मदद से इन गार्डों को मार डाला। सीमा पर अलगाववादी आतंकवादियों और तस्करों की सक्रियता के कारण सीमावतीर् इलाका संवेदनशील मुद्दा बनता जा रहा है।

     

    ईरान ने वर्ष 2014 में जैश अल अदल द्वारा पांच ईरानी बॉर्डर गार्ड के अपहरण किए जाने के बाद चेतावनी दी थी कि वह उन्हें वापस लाने के लिए अपने सैनिकों को पाकिस्तान भेजेगा। पाकिस्तान ने उस समय कहा था कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगी और ईरानी सेना को सीमा पार नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। बाद में हालांकि ईरान ने अपने सैनिक नहीं भेजे क्योंकि एक स्थानीय सुन्नी धर्मगुरु ने मामले में हस्तक्षेप कर इसे सुलझाने में मदद की।

    चार गार्ड कुछ ही महीने बाद मुक्त होकर वापस लौट आए लेकिन एक गार्ड को आतंकवादियों ने मार डाला। जैश अल अदल एक सुन्नी आतंकवादी समूह है जिसने ईरान में अल्पसंख्यक सुन्नी मुस्लिमों के खिलाफ भेदभाव को उजागर करने के उद्देश्य से ईरानी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई हमले किए हैं। ईरान में अधिकांश शिया हैं। समूह ने अप्रैल 2015 में आठ बॉर्डर गार्डों की हत्या और अक्टूबर 2०13 में 14 सीमावर्ती गार्डों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुशखबरी: अब किसान खुद तय करेंगे अपनी फसल का भाव
    Next Article बीजेपी MLA की डांट के बाद IPS ने लिखी पोस्ट, मेरे आंसुओं को मेरी कमजोरी न समझना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

    June 30, 2025

    जनजातीय समाज ने हूल के जरिए उठाई थी आवाज : सुशील

    June 30, 2025

    राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के महान सेनानियों को किया नमन

    June 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
    • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
    • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
    • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version