नयी दिल्ली: अरविन्द केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आप के पूर्व नेता और मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविन्द केजरीवाल को लेकर नया खुलाशा किया है। जिसके बाद अरविन्द केजरीवाल की और मुश्किल बढ़ गयी है। कपिल ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता एके साथ बड़ा धोखा किया है।

किसी पार्टी के लिए उसका कार्यलय ही सब कुछ होता है, जहाँ पार्टी मुखिया कार्यकर्ताओं सहित आने जाने वाले आगंतुकों से मिलता है, लेकिन जब पार्टी मुखिया ही अपने कार्यलय साल में दो बार जाए तो सवाल उठने लाजमी है। यह हम नहीं कह रहे हैं यह आरोप है आप से से निलंबित नेता कपिल मिश्रा का, उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर नया बम फोड़ते हुए पूछा है कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतिम बार अपने कार्यालय कब गए थे? मिश्रा ने मुख्यमंत्री को लिखे एक खत में आरोप लगाया।

दिल्ली के लोगों को शायद यह नहीं पता होगा कि केजरीवाल पिछले साल मात्र दो बार अपने कार्यालय गए थे। ऐसे में अरविन्द केजरीवाल पर फिर से बड़े सवाल उठने लगे हैं। कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चैलेन्ज किया कि वह अपनी प्रगति रिपोर्ट दिखाएँ।

वहीँ कपिल मिश्रा ने कहा की बड़ी बड़ी बातें करने वाले अरविन्द केजरीवाल के पास कोई भी विभाग नहीं है। उनका काम सिर्फ आरोप लगाना ही। देशभर में लोगों पर आरोप ही लगाते रहते हैं। कपिल ने कहा एक ओर सीएम के पास कोई विभाग नहीं है वहीँ वही सबसे ज्यादा छुट्टी लेते हैं। ऐसे में दिल्ली की जनता आखिर किसके भरोसे है? वहीँ कपिल ने कहा की सबसे बड़ा सवाल तो यह है की अरविन्द केजरीवाल साल में सिर्फ दो बार ही अपने कार्यलय गये हैं। इस स्थित में जनता को कितनी परेशानी का सामना करना होता होगा यह तो सिर्फ दिल्लीवाले ही जानते होंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version