बढ़ती उम्र के साथ इंसान के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। और अगर बाद की जाए महिलाओं की या फिर यूं कहें कि लड़कियों की तो उनके शरीर में सबसे ज्यादा बदलाव होते हैं। जिनमें से वे कुछ बातों को जानती हैं तो कुछ से अंजान होती है। अधिकांश तौर लड़कियों को शरीर में होते बदलाव तो नज़र आ जाते हैं लेकिन उन्हे ये मालूम नहीं होता वो कौन सी चीज़े है जो कि उनके शरीर को और उनके फीगर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अगर बात की जाए उनके शरीर में होते बदलावों की तो हम सभी इस बात को जानते हैं कि बढ़ते वक्त के साथ उनके ब्रेस्ट का आकार बढता है जिसका कारण होता है शरीर का विकास होना। साथ ही शरीर में हार्मोन्स रीलिज़ होने के कारण भी बहुत से बदलाव होते हैं।
कई बार तो इन बदलावों के कारण वे चिड़चिड़ी भी हो जाती हैं। ऐसे में सबसे ज़रुरी होता है शरीर में होते इन बदलावों के बाद अपना ख्याल रखना। जो कि अधिकांश लड़किया नहीं जानती और वे अंजाने में कई गलतियां कर बैठती है।
जिसके कारण उन्हे भविष्य में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। तो अगर आप चाहती हैं आपके साथ ऐसा कुछ ना हो तो आपको हमेशा अपने ध्यान में रखनी होंगी ये कुछ खास बातें। जिससे की आपका शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही आपके फिगर के खराब होने का डर भी नहीं रहेगा।
तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी खास बातें हैं –
- बढ़ती उम्र का असर
- धूम्रपान
बदलते ट्रेंड के साथ लोगों के रहन- सहन में भी काफी बदलाव आएं हैं, जिसके कारण आज-कल लड़कियों का स्मोकिंग करना एक आम बात हो गई है।
लेकिन वे इस बात से बेखबर हैं कि धुम्रपान करने से ब्रेस्ट की चर्बी ढ़ीली हो जाती है जो कि उनके फिगर को भद्दा बना सकती है। इसलिए अगर महिलाएं और लड़कियां स्मोकिंग ना करें तो ज़्यादा बेहतर है।
- मासिक धर्म
किशोरावस्था के दौरान लड़कियों को एक और ज़िम्मेदारी उठानी पड़ती है जो कि है मासिक धर्म। बहुत सी लड़कियों को इसके बारें में पहले से ही पता होता है लेकिन वे लड़कियां जो कि घर से दूर रहती हैं वे अक्सर इस बाद से बेखबर होती हैं।
ऐसे में कई बार वे डर भी जाती हैं कि कहीं उन्हे कोई बीमारी तो नहीं हो गई, लेकिन हम आपको बता दें कि मासिक धर्म यानी की पीरियड्स के दौरान रक्त श्राव होना एक सामान्य बात है।
- ब्रा
कुछ लड़कियों व महिलाओं का सोचना होता है कि ब्रा पहनने से ब्रेस्ट की चर्बी ढ़ीली पड़ जाती है लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है ब्रा को पहनने से आपके ब्रेस्ट का साइज़ ठीक तरह बना रहता है।
लेकिन ये भी ध्यान रहें की ज़्यादा टाइट ब्रा का इस्तेमाल करना आपको कैंसर के मुंह में ढकेल सकता है। इसलिए रात को सोने से पहले इसे शरीर से अलग कर दें तो आपके स्वास्थ के लिए बेहतर होगा।