रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास के 62वें जन्मदिन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने उन्हें बधाई दी है और उनके सुखमय जीवन और दीर्घायु होने की कामना की है। लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री को ईश्वर आशीष प्रदान करें और वे लगातार इसी तरह राज्य के गरीब, दलित, वंचित की सेवा करते रहें। गिलुआ ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अचल संपत्ति का महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क मात्र 1 रुपया किये जाने का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में अपने जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु उनके द्वारा लिये गये निर्णय पर बधाई देनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, उषा पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, नवीन जयसवाल, घुरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार गुड्डू, नूतन तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबीद, राजेश कुमार शुक्ल, प्रो सरिता श्रीवास्तव, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जयसवाल, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार, आरती सिंह, राम कुमार पाहन, ज्योतिरीश्वर सिंह, नीरज पासवान, सोना खान, अमरदीप यादव, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, रागिनी सिन्हा, राजश्री जयंती, विनोद साहू, रविनाथ किशोर, राकेश भास्कर, सत्यनारायण सिंह, सुनील साहू, चितरंजन मोहंती, राजेंद्र केसरी सहित कई नेता शामिल हैं।