लखनऊ: विगत दिनों से समाजवादी पार्टी में चुनाव पूर्व वाला ही घटना क्रम दोहराया जा रहा है। सपा के मुहिया अखिलेश यादव पर हर ओर से राजनितिक हमले हो रहे हैं। यह हमले बाहर से कम बल्कि परिवार से ज्यादा हैं। अभी शिवपाल यादव के पार्टी गठन की बात का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मुलायम परिवार इस बहु ने भी मुलायम सिंह यादव को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की बात कहकर अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी।

बतादें कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर चारों तरफ से हमले तेज हो गए हैं। पहले चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को एक महीने का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव ने सपा का अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को नहीं सौंपा तो नई पार्टी का बनाएंगे। फिर मुलायम सिंह यादव ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना उनकी बड़ी भूल थी। इस सबके बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव से सपा का अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग की है।

सपा की नेता अपर्णा यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ें और मुलायम सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं। तभी पार्टी का विवाद थम सकता है। मालूम हो कि चुनाव से पूर्व सपा में उथल पुथल रही थी।

अखिलेश यादव ने बगावत करते हुए सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव से राष्ट्रिय अध्यक्ष पद छीन लिया था। जिसके बाद दोनों में लगातार तकरार चली आ रही है। वहीँ विधानसभा चुनाव बाद सपा कांग्रेस गंठबंधन को मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव पर सवाल उठने लगे थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version