अगरतला: त्रिपुरा के एक गाँव में जमीन के नीचे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। विस्फोटक पदार्थों की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सामग्री को जप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस पास के क्षेत्र के लोगों से इस सम्बन्ध में जानकारी जुटा रही है। वहीँ ग्रेनेड की जाँच के लिए फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुँच गई हैं।

बतादें कि त्रिपुरा पुलिस को सोमवार को उत्तरी त्रिपुरा में जमीन के नीचे कुछ विस्फितक सामग्री की जानकारी भरी खबर आई। जिसके बड़ा मौके पर पहुंची पुलिस ने जनीन के नीचे दबे 127 ग्रेनेड बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रविवार गौरनगर में एक माध्यमिक स्कूल के पास खेल रहे छात्रों को ग्रेनेड मिले। उन्होंने गांव के वयस्कों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने कहा, अब तक मिट्टी में दबे 127 ग्रेनेड बरामद किए जा चुके हैं। खुदाई का काम जारी है। बम स्क्वैड और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फ़िलहाल अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह ग्रेनेड जमीन के नीचे कैसे दबे हैं। वहीँ आस पास के लोगों का कहना है कि बंगलादेश युद्ध के दौरान यह ग्रेनेड यहीं छूट गये होंगे। फिलहाल पुलिस को यह तर्क समझ नहीं आ रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ग्रेनेड की जाँच करने के बाद ही किसी मुकाम पर पहुंचेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version