Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»मैट्रिक पास युवक-युवती को मिलेगी चालक की नौकरी
    रांची

    मैट्रिक पास युवक-युवती को मिलेगी चालक की नौकरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मैट्रिक पास युवक-युवतियों को भी अब नौकरी करने का मौका सरकार ने दिया है। जैक बोर्ड से पास छात्र-छात्राओं को पुलिस में चालक की नौकरी मिलेगी। इसके लिए निकलने वाली वेकेंसी में होमगार्ड के जवानों को 50 प्रतिशत पदों पर मौका दिया जायेगा। इसमें ऐसे होमगार्ड जवानों को मौका मिलेगा, जो होमगार्ड में नामांकन के बाद तीन साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। अगर होमगार्ड के पर्याप्त जवान नहीं मिलते हैं, तो फिर अन्य उम्मीदवारों को इसमें मौका दिया जायेगा।

    राज्य गठन के बाद पहली बार हो रही पुलिस चालक की बहाली
    गौरतलब है कि झारखंड बनने के बाद पहली बार पुलिस चालक की बहाली के लिए नियुक्ति नियमावली बनी है। संबंधित विभाग के मंत्री की सहमति के बाद इसे विधि और वित्त विभाग के पास भेजा जायेगा। राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों के तहत आने वाले 13 जिले रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां में अगले दस साल तक सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही नौकरी मिलेगी। इसके लिए उम्मीदवार को चार परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा। इनमें लिखित परीक्षा, व्यावहारिक ज्ञान (वाहन चलाने और यातायात नियम) की परीक्षा, शारीरिक दक्षता की परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षा शामिल हैं।

    ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
    उम्मीदवार के पास हेवी या लाइट वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। व्यावहारिक ज्ञान की परीक्षा 75 और यांत्रिक ज्ञान की परीक्षा 25 अंकों की होगी। उम्मीदवारों की मेधा सूची तो बनायी जायेगी, लेकिन आयोग द्वारा किसी भी तरह की प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की जायेगी। आयोग द्वारा उतने ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी, जितने पद खाली होंगे। अगर कोई उम्मीदवार चयन के बाद योगदान नहीं करता है, तब उस खाली पद को अगली भर्ती सूची में शामिल किया जायेगा। शारीरिक जांच परीक्षा में पुरुषों को 60 मिनट में आठ किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 35 मिनट में चार किमी दौड़ पूरी करनी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटा जदयू
    Next Article बैंक अपनी कार्यशैली सुधारें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version