केरल/तिरुवनंतपुरम: यहां धर्म की आड़ में यौन उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्पीड़न से पीड़ित 23 साल एक लड़की ने 54 साल के स्वामी पर चाकु से हमला किया और इसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। घटना के बाद आरोपी पीड़ित के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर प्लास्टिक सर्जरी कर दी और अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला तिरुवनंतपुरम के कोल्लम के पास स्थित एक आश्रम से जुड़ा है। पीड़ित लड़की के अनुसार आरोपी हरी स्वामी उसके साथ तब से उत्पीड़न करता आ रहा था, जब वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके साथ पिछले पांच वर्षो से यौन दुर्व्यवहार कर रहा था।
यौन दुर्व्यवहार की शिकार लड़की ने बताया कि स्वामी अक्सर उनके घर आता था और धार्मिक अनुष्ठान किया करता था, लेकिन इस दौरान वह उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया करता था। पीड़िता के अनुसार वह उसके हरकतों से तंग आ चुकी थी। इस लिए उसने शुक्रवार रात उसके प्राइवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तो वहीं लड़की के इस हरकत पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि उन्हें युवती पर गर्व है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ऐसी हरकत बर्दास्त नहीं की जानी चाहिए, और खास कर धर्म की आड़ में तो बिलकुल भी नहीं।