Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में बवाल, आगजनी, लाठीचार्ज
    Top Story

    कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में बवाल, आगजनी, लाठीचार्ज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 15, 2019Updated:May 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। रोड शो के दौरान हुई पत्थरबाजी में भाजपा के कई समर्थकों के अलावा पत्रकारों को भी चोटें आयीं। जगह-जगह पुलिस और भाजपा समर्थकों में झड़प भी हुई, जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया। आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया। रोड शो शाम साढ़े चार बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ।
    बताया गया कि अमित शाह के रोड शो के दौरान ट्रक पर डंडे फेंके जाने से झड़प शुरू हो गयी। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। इस रोड शो में जगह-जगह भाजपा समर्थकों के साथ टीएमसी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं से झड़प होती रही।
    बंगाल में लोक तंत्र नहीं, गुंडा तंत्र : रघुवर दास
    रांची। कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए बवाल की सीएम रघुवर दास ने भर्त्सना की है और इसके लिए बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। देर शाम अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि बंगाल में गुंडा तंत्र कायम है। इस गुंडा तंत्र का जवाब वहां की जनता 19 मई को लोकतांत्रिक ढंग से देगी। बंगाल में जनता ‘चुपचाप कमल छाप’ की तैयारी कर चुकी है। इसकी भनक ममता सरकार को लग गयी है, इसलिए वह बौखला गयी है। इसी बौखलाहट में पुलिस का सहारा लेकर वह लोगों की आवाज दबाना चाह रही है। भाजपा के बढ़ते जनाधार से ममता हताश हैं और टीएमसी के गुंडे सड़क पर उतर आये हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी बाहुबल और धनबल का प्रयोग कर लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। इसका जवाब वहां की जनता देगी। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि संथाल परगना में बीजेपी तीनों सीट जीतने जा रही है। गुरुजी को 40 साल जनता ने सम्मान दिया, लेकिन जेएमएम उन पर अत्याचार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्मी को लेकर अफसरों को निर्देश
    Next Article चुनाव में किसे मिला विदेशी फंड, जांच रही पुलिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version