गुड़गांव. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। एक जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कांग्रेस महासचिव ने कहा- देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। वे बोलीं, “जब भगवान कृष्ण उन्हें समझाने के लिए गए थे, तब दुर्योधन ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की।’ प्रियंका ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता भी पढ़ी- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

अंबाला में चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा- चुनाव के प्रचार में भाजपा के नेता कभई ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे किए या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

मोदी ने 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली की थी। यहां उन्होंने बोफोर्स घोटाले की तरफ इशारा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना उन पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा।’

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version