Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लोकसभा में भाजपा को मिली बढ़त को विधानसभा चुनाव में जीत में बदलना बड़ी चुनौती
    Top Story

    लोकसभा में भाजपा को मिली बढ़त को विधानसभा चुनाव में जीत में बदलना बड़ी चुनौती

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 25, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मौजूदा विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इस लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहरा पायी, तो ये बहुमत पूर्ण नहीं बल्कि प्रचंड होगा। 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विधानसभा क्षेत्रवार मिली बढ़त बताती है कि भाजपा अपनी मौजूदा 43 विधानसभा सीटों में से पांच पर पिछड़ गयी है, मगर महागठबंधन की 16 सीटों पर उसने बढ़त बनायी है। यानी 81 में से 57 विधानसभा सीटों पर अकेले भाजपा की बढ़त बनी है। सहयोगी दल आजसू अपनी मौजूदा छह विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। यानी विधानसभा में राजग को 81 में से 63 सीटों पर बढ़त मिली है। भाजपा ने मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा और इसे झारखंड में भी जन-जन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। पार्टी अपनी रणनीति के तहत उन क्षेत्रों में भी सेंध मारने में सफल रही, जहां यूपीए के विधायकों का खास प्रभाव था। भाजपा ने यूपीए के प्रभाव वाले कई क्षेत्रों में वोटरों को अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की। अब जबकि लोकसभा चुनाव के विधानसभावार पड़े वोटों का आंकड़ा जारी कर दिया गया है, तो तस्वीर पूरी तरह साफ नजर आ रही है।
    राजनीतिक विश्लेषक इसे भाजपा की रणनीति की विशेष सफलता और आम आदमी तक पहुंचने की उसकी क्षमता के रूप में आंक रहे हैं। चुनाव आयोग से मिले आंकड़े ही बता रहे हैं कि यूपीए विधायकों के क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशियों को खूब वोट मिले हैं। विजयी सीटों पर भाजपा के विधायकों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
    लोकसभा चुनाव का विधानसभावार परिणाम देखने पर 81 में से 57 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली है। वहीं, एनडीए के सहयोगी आजसू को छह विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है, जबकि यूपीए में झामुमो सात एवं कांग्रेस 11 विधानसभा में आगे है। कांग्रेस को सिंहभूम के चाईबासा, मझियांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है। खूंटी में तोरपा, खूंटी, सिमडेगा और कोलेबिरा में कांग्रेस को बढ़त मिली है। लोहरदगा में सिसई और गुमला विधानसभा में भी कांग्रेस आगे रही। झामुमो राजमहल लोकसभा सीट में बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर में बढ़त बनाने में कामयाब रहा। दुमका में झामुमो शिकारीपाड़ा और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही बढ़त ले सका। भाजपा को राजमहल और सिंहभूम में एक-एक, दुमका में चार, गोड्डा में छह, चतरा में पांच, खूंटी में दो, लोहरदगा में तीन, पलामू में छह, हजारीबाग में छह, धनबाद में छह, रांची में छह, जमशेदपुर में छह और कोडरमा में छह सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं एनडीए की सहयोगी आजसू ने गिरिडीह की सभी छह विधानसभा में बढ़त बनायी है।
    एसटी आरक्षित सीटें हैं भाजपा के लिए चुनौती
    पांच एसटी आरक्षित लोकसभा सीटों में कुल 29 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से 18 पर यूपीए को बढ़त मिली है, जबकि 11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बढ़त बनाने में सफल हुई है। इधर, वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर में यदि लोकसभा के साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव भी हुए होते, तो भाजपा को पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीटें मिलतीं। उस बार भी भाजपा ने 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। विधानसभावार देखा जाये, तो भाजपा ने 51 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनायी थी, जो पूर्ण बहुमत से 10 सीट अधिक हैं। यानी भाजपा बिना किसी समर्थन के सरकार बना सकती थी।
    झारखंड गठन के बाद से इसकी सबसे बड़ी विडंबना अस्थिर सरकार रही थी, लेकिन जब 2014 में विधानसभा का चुनाव हुआ तो भाजपा 37 सीटों पर सिमट गयी। झारखंड के परिप्रेक्ष्य में देखा जाये, तो यह पहला मौका नहीं है, जब भाजपा ने 12 सीटें लोकसभा में जीती हों। अलग राज्य बनने से पहले 1999 में भी उसने झारखंड इलाके में 12 सीटेें जीती थीं। उस समय भाजपा को झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 48 पर बढ़त मिली थी, लेकिन जब विधानसभा का चुनाव हुआ, तो भाजपा झारखंड में 32 सीटों पर सिमट गयी। इतिहास को देखते हुए भी हम बात करते हैं, तो लोकसभा चुनाव में बढ़त का जो ग्राफ भाजपा का रहता है, विधानसभा चुनाव आते-आते वह घट जाता है। अलग राज्य बनने के बाद पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर थी और इस बार मोदी की सुनामी देखी गयी है। सवाल यह उठता है कि जिस तरह मोदी लहर के बाद भी भाजपा अपने लोकसभा के रिकार्ड को विधानसभा में कायम नहीं रख पायी, तो क्या इस बार मोदी के सुनामी का परिणाम विधानसभा में भाजपा दोहरा पायेगी। पिछले चुनाव के समय और अभी के समय में काफी अंतर देखा जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय झारखंड में यूपीए की सरकार थी। इस बार भाजपा की सरकार है। जाहिर है कि भाजपा अपने उन क्षेत्रों में ज्यादा फोकस करेगी, जहां विपक्षी भारी हैं। लोकसभा चुनाव में दुमका जैसी सीट से झामुमो के भीष्म पितामह शिबू सोरेन को हराकर भाजपा ने संथाल फतह का आगाज तो कर दिया है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस आगाज को वह विधानसभा चुनाव के समय अंजाम तक पहुंचा पाती है या नहीं। लेकिन भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि इस समय उसका नेतृत्व रघुवर दास के हाथ में हैं। जो अपनी धुन के पक्के हैं और परिश्रम तो कोई उनसे करना सीखे। यही नहीं, उनमें फैसला लेने की क्षमता भी है। इसी परिश्रम और फैसला लेने की क्षमता के कारण उन्होंने संथाल में शिबू सोरेन जैसे कद्दावर नेता को मात दी। पिछले साढ़े चार साल में रघुवर दास ने सौ से अधिक बार संथाल परगना का दौरा किया।
    वहां के लिए विकास योजनाओं का पिटारा खोला। संथालियों के विश्वास पर वह खरा उतरे। उसी का परिणाम है कि वोटों का बिखराव नहीं होने के बाद भी भाजपा संथाल में तीन में से दो सीटों को अपने पक्ष में किया। हां, रघुवर दास के लिए झारखंड की कम से कम चार सीटें बड़ी चुनौती हैं, जहां उसके विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, गुमला में शिवशंकर उरांव, खूंटी में कैबिनेट मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और सिमडेगा में विमला प्रधान जैसे कद्दावर नेताओं के रहते भी पार्टी प्रत्याशियों को करारा झटका लगा। उसमें खूंटी और सिसई जहां से क्रमश: नीलकंठ सिंह मुंडा और दिनेश उरांव विधायक हैं, कांग्रेस के प्रत्याशियों को बंपर वोट मिला। उन विधानसभा सीटों पर भाजपा की हार पार्टी के साथ-साथ वहां के विधायकों के लिए कड़ी चेतावनी है। इस चेतावनी ने नीलकंठ सिंह मुंडा, दिनेश उरांव, शिवशंकर उरांव और विमला प्रधान की लोकप्रियता को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि अपनी धुन के पक्के रघुवर दास और लोकसभा चुनाव में आत्मविश्वास से भरी भाजपा कैसे इन सीटों पर फिर से कब्जा जमाती है। इसमें भी खूंटी और सिसई में मिली बड़ी हार तो सीधे-सीधे नीलकंठ सिंह मुंडा और दिनेश उरांव को दिन में ही तारे दिखा रहा है। इस परिणाम से निश्चित रूप से उनकी सांसें अटक गयी होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली की लचर व्यवस्था से झल्लाये जिलेवासियों के सब्र का बांध टूटा
    Next Article मोदी सुनामी से डरा पाक बातचीत का प्रस्ताव दिया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version