Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीमा पर भारतीय सेना की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, बातचीत की गुहार
    Top Story

    सीमा पर भारतीय सेना की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, बातचीत की गुहार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। भारत के निरंतर दबाव के बीच पाकिस्तान ने सीमा पार तनाव को कम करने की पेशकश की है। भारत को यह आॅफर पाकिस्तानी सेना के जरिये दिया गया है। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारत को पाकिस्तानी सेना ने दोनों पक्षों के बीच संचार के संस्थागत सैन्य चैनल के जरिये यह आॅफर दिया है। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) निरंतर एक-दूसरे के संपर्क में हैं। इसी बातचीत के दौरान यह आॅफर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से विशेष सेवा समूह (एसएसजी) को हटाने की पेशकश और दोनों तरफ की तोपों को हटाने का सुझाव दिया है।
    14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट के आतंकी कैंपों में एयर स्ट्राइक करके उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और सीमा पर एहतियातन एसएसजी की तैनाती की थी।
    भारत का पाकिस्तान पर दबाव केवल सीमा पर नहीं है, बल्कि राजनयिक भी है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस भारत का समर्थन कर रहे हैं, वहीं चीन ने भी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में मौलाना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर लगायी अपनी तकनीकी रोक को वापस ले लिया है। भारत वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) को पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने पर जोर दे रहा है। एफएटीएफ एक वैश्विक संस्था है, जो मनी लांडरिंग और आतंकी फंडिग के मामलों को देखता है। रिपोर्ट में भारतीय सेना का कहना है कि पुलवामा के बाद सीमा पार से घुसपैठ या सामरिक कार्रवाई की कोई कोशिश नहीं हुई। दिलचस्प बात यह है कि नियंत्रण रेखा पर बने आतंकियों के लांचपैड खाली पड़े हैं। इनके जरिये आतंकी भारतीय सीमा में घुसते थे। रिपोर्ट में भारतीय सेना का कहना है कि नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्र में आतंक का बुनियादी ढांचा पाकिस्तान पर बनाये जा रहे दबाव के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article20 लाख 44 हजार 802 वोटर करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
    Next Article ‘AAP ने 6 करोड़ में बेचा मेरे पिता को टिकट’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version